आज जन्माष्टमी का पावन पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम करते हुए हम उनके जन्मोत्सव का आनंद मना रहे हैं। लेकिन इसी अवसर पर हमारा हृदय नेपाल में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा से भी अत्यंत व्यथित है। प्रकृति और पर्यावरण में हो रहे परिवर्तनों के कारण नेपाल में जिस प्रकार की विनाशकारी बाढ़ आई, उसमें बड़ी संख्या में जनहानि हुई है और भारी मात्रा में संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। नेपाल की इस त्रासदी से केवल नेपाल ही नहीं, बल्कि भारत सहित पूरा विश्व स्तब्ध और चिंतित है। हम उन सभी लोगों के जीवन की मंगलकामना करते हैं, जो इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख की हम कल्पना भी नहीं कर सकते। हमारी संवेदनाएँ नेपाल के अपने सभी भाई-बहनों के साथ हैं। इस आपदा में नेपाल के नागरिकों के साथ-साथ भारत के नागरिकों और विभिन्न देशों से आए लोगों के भी प्रभावित होने की खबरें हैं। हम उन सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। नेपाल की इस विपदा के समय सांदीपनि विद्यानिकेतन और श्री भारतीय संस्कृति संवर्धक ट्रस्ट, पोरबंदर, गुजरात, भारत ने सेवा का संकल्प लिया है। ट्रस्ट की ओर से "₹51 लाख की धनराशि" नेपाल में राहत एवं सेवा कार्यों के लिए समर्पित की जा रही है। देश-विदेश में हमारे साथ जुड़े हुए अनेक भक्त पूछ रहे हैं कि यदि हम नेपाल के लिए सेवा कार्य प्रारंभ कर रहे हैं, तो हम भी इसमें अपना योगदान देना चाहते हैं। मैं उन सभी की इस भावना का हृदय से स्वागत करता हूँ। नेपाल में रहने वाले हमारे भक्तों के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूँ। प्रारंभिक राहत कार्यों से लेकर आने वाले दिनों में जो भी सेवा आवश्यक होगी, उस दिशा में इस धनराशि का सदुपयोग किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से ₹51 लाख की धनराशि के साथ इस सेवा यज्ञ का प्रारंभ किया जा रहा है। आप सभी भी अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार इस सेवा यज्ञ से जुड़ सकते हैं। इससे पूर्व भी जब नेपाल में भूकंप की भीषण त्रासदी आई थी, तब ट्रस्ट की ओर से ₹51 लाख की धनराशि नेपाल के राहत एवं सेवा कार्यों के लिए समर्पित की गई थी। भारत में भी जब कहीं प्राकृतिक आपदा आती है, तब ट्रस्ट अपनी क्षमता के अनुसार सेवा का कोई न कोई संकल्प लेकर निरंतर आगे बढ़ता रहा है। इस बार भी हम सब मिलकर नेपाल के इस सेवा यज्ञ में सहभागी बनें। हमारा प्रयास रहेगा कि सेवा के लिए समर्पित प्रत्येक राशि सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से जरूरतमंदों तक पहुँचे और एक-एक पैसे का सदुपयोग हो, यह सुनिश्चित किया जाए। #NepalFloods #Nepal Subscribe to @PPBhaishri to stay connected to divinity. 🔔 Follow Pujya Bhaishri on Twitter, Instagram, Facebook for regular Seva, Satsang and Sankirtan snippets. 📲 IG - https://bit.ly/PBRO-IG 👉🏼 X - https://bit.ly/PBRO-X 👋🏾 FB - https://bit.ly/PBRO-FB 🔴 For the latest Bhajan, Kirtan, Katha-Event, SVN- News, SVN-Kids episodes, click on the bell icon to subscribe to notifications on OFFICIAL YouTube channels 🔔Sandipani.TV for LIVE events ▶️ https://www.youtube.com//sandipanitv 🔔Bhaishri Rameshbhai Oza for Kathā Clips and Sandesh ▶️ https://www.youtube.com//bhaishrirameshbhaioza 🔔Bhaishri Bhajans Sankirtan ▶️ https://www.youtube.com//bhaishribhajansankirtan To stay connected: https://www.sandipani.org/
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!