Watch The All Full Episodes of ''Kaamdhenu Gaumata'' Here: https://www.youtube.com/playlist?list=PLLRFngEhxR7Y देवराज इंद्र आवेश में आकर ब्राह्मण ऋषि विश्वरूप की हत्या कर देते हैं, जिसके कारण ब्रह्महत्या का दोष उनका पीछा करने लगता है। भयभीत इंद्र परमपिता ब्रह्मा जी की शरण में पहुँचते हैं, लेकिन वे उन्हें अपने कर्मों का दंड भोगने की बात कहकर असमर्थता जताते हैं। अंततः ब्रह्मा जी उन्हें कमल पुष्प में छिपने की सलाह देते हैं, ताकि उनकी पीड़ा कुछ कम हो सके। जब देवी इंद्राणी को इंद्र की दुर्दशा का पता चलता है, तो वे गौ माता कामधेनु से सहायता की गुहार लगाती हैं। कामधेनु इस संकट का समाधान खोजने महादेव के पास पहुँचती हैं। शिवजी बताते हैं कि इंद्र तभी मुक्त हो सकते हैं, जब कोई अन्य ब्रह्महत्या का दोष अपने ऊपर धारण करे। जगत कल्याण के लिए गौ माता कामधेनु स्वयं यह दोष स्वीकार करने का संकल्प लेती हैं। उनके इस महान त्याग के बारे में जानकर इंद्र आत्मग्लानि से भर उठते हैं, क्योंकि जिस गौ माता का उन्होंने सदैव अपमान किया, वही आज उनकी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार हैं। Indradev kills Rishi Vishvarupa in anger and is haunted by the sin of killing a Brahmin. When Lord Brahma refuses to help him, Goddess Indrani seeks Mata Kamdhenu’s help. Kamdhenu approaches Lord Shiva, who says Indra can be freed only if someone else takes the sin upon themselves. For the welfare of the world, Mata Kamdhenu agrees to bear the sin. Learning of her sacrifice, Indra feels ashamed, as the very cow he had always insulted is now ready to save him. "जो समुद्र मंथन से प्रकट हुए 14 रत्नों में से एक हैं, श्रीकृष्ण के हृदय में विराजमान हैं, मनवांछित वर प्रदान करती हैं, दुष्टों का संहार और संतों का उद्धार करती हैं तथा ऋषि-मुनियों की पूजनीय हैं, वह हैं माता कामधेनु! माता कामधेनु सृजन, समृद्धि और कल्याण की देवी हैं। समुद्र मंथन से प्रकट होकर उन्होंने समस्त लोकों के पालन-पोषण का दायित्व संभाला। उनका महात्म्य ऐसा है कि वे भगवान श्रीकृष्ण से लेकर ऋषि-मुनियों तक के हृदय में युगों-युगों से विराजमान हैं। माता कामधेनु की कृपा से जीवन में सौभाग्य के बंद द्वार खुल जाते हैं। माता कामधेनु की यह महागाथा उनके मातृत्व की ममता, महिमा और दिव्यता का प्रतिबिंब है। यह शो मुख्य रूप से निम्नलिखित ग्रंथों पर आधारित है— गौ अंक हरिवंश पुराण विष्णु पुराण गरुड़ पुराण श्रीमद्भागवत महापुराण ब्रह्मवैवर्त पुराण स्कंद पुराण शोध श्रीकांत विश्वकर्मा विनय द्विवेदी कहानी प्रेम सागर एवं शिव सागर पटकथा श्रीकांत विश्वकर्मा संवाद विनय कुमार संगीत सूर्य राज कमल शीर्षक गीत सतीश देहरा बैकग्राउंड संगीत लेनिन नंदी गीतकार सुरेश तिवारी पोस्ट हेड रॉबिन शर्मा क्रिएटिव डायरेक्टर शिव सागर एसोसिएट क्रिएटिव डायरेक्टर अभिषेक चौबे छायांकन निर्देशक (डीओपी) प्रकाश जनार्दन शिंगाड़ द्वितीय इकाई निर्देशक धवल दर्जी निर्देशक राकेश रामनलाल व्यास निर्माता प्रेम सागर नीलम सागर शिव सागर सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स कलाकार हरलीन कौर — गौ माता कामधेनु विशाल नायक — कृष्ण नेहा परदेशी — राधा अनमोल सोनी — महादेव संदीप मोहन — वशिष्ठ सुगंधा — अरुंधती प्रियांशी रघुवंशी — पार्वती ज्ञानेश्वर कुमार राय — ब्रह्मा रोहित देवड़ा — इंद्र अलिका नायर — शची आकाश सिसोदिया — बलि शुभम सेहरावत — विश्वरथ हरमिंदर कौर — विश्वरथ की पत्नी मनदीप कौर — गंगा शेखर मेहता — शांतनु देवानंद पाठक — परशुराम #kaamdhenu#gaumata#kaamdhenugaumata#Tilak#sagarworld
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!
9:38Tilak
14 घंटे पहले